टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मानसून फेस्ट की शुरुआत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपने मौसमी ‘मानसून फेस्ट’’ अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। इस सेवा पेशकश में 20 बिन्दुओं पर वाहन के स्वास्थ्य की व्यापक जांच सामान्य मरम्मत कॉम्बो पाट्र्स पर ऑफर शामिल है। यह पेशकश 31 अगस्त तक चुनिंदा उत्तरी भारतीय राज्यों में उपलब्ध हैं। मौसमी पेशकश पर टिप्पणी करते हुए टीकेएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड सर्विसेज नवीन सोनी ने कहा, सभी टचप्वाइंट पर बेजोड़ अनुभव मुहैया कराने के हमारे अनुभव ने हमें अपनी सभी कार्रवाइयों को नया और ऊर्जायुक्त करने के लिए प्रेरित व मार्गदर्शन किया है। इसी तरह हमारे सभी सेवा अभियान बदलती आवश्यकता और हमारे बदलते परिवेश के अनुकूल समाधान मुहैया कराने के हमारे इरादे को चित्रित करते हैं। देश के उत्तरी हिस्से में मानसून आ चुका है और रोज आने-जाने सडक़ की मुश्किल स्थितियों और मौसम के मार का सामना करते हैं। टोयोटा मानसून फेस्ट भारी खर्च किए बगैर बदली स्थिति के लिए तैयार रहने में उनकी सहायता करने की एक कोशिश है। यही नहीं हम उन ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना चाहते हैं जो महामारी फैलने के इस दौर में अपने टोयोटा वाहनों के लिए भरोसेमंद एंटी बैक्टीरियल ट्रीटमेंट की तलाश में हैं। ये पेशकशें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के सर्विस केंद्रो में उपलब्ध हैं। अतिरिक्त विवरण के लिए ग्राहक अपने निकटतम अधिकृत टोयोटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button