स्टर्लिंग हॉस्पिटल का जोधपुर में इंफॉर्मेशन सेंटर शुरू

जोधपुर। गुजरात के मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स में शामिल स्टर्लिंग हॉस्पिटल ने राजस्थान में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए शनिवार जोधपुर में स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस पहल के साथ स्टर्लिंग हॉस्पिटल ने पश्चिमी भारत में अपनी हेल्थकेयर पहुंच को और सशक्त किया है।
नव स्थापित स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से अहमदाबाद स्थित स्टर्लिंग हॉस्पिटल के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से जोधपुर आएंगे। यहां वे मरीजों को परामर्श, मेडिकल सलाह और उपचार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें विशेषज्ञ राय और उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। उद्घाटन अवसर पर स्टर्लिंग हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के ज़ोन डायरेक्टर रमन भास्कर ने कहा कि जोधपुर में इंफॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ उनकी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत महानगरों से बाहर भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के अनुभवी विशेषज्ञों को नियमित रूप से जोधपुर लाने का उद्देश्य समय पर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन और मरीजों को उनके घर के पास निरंतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह केंद्र पेशन्ट-सेंट्रिक केयर के प्रति स्टर्लिंग हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस केंद्र में ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, ऑनकोसर्जरी सहित कई प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञताएं उपलब्ध होंगी। मरीज हड्डी व जोड़ों से संबंधित समस्याओं, न्यूरोसर्जरी, कैंसर और अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button