अखिल भारत हिंदू महासभा ने उत्तम महेश्वरी व ओम सोनी का स्वागत किया

जोधपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के हिंदू गौ रक्षा सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी का जोधपुर स्थित प्रतिष्ठान पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के जोधपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं जोधपुर जिला महामंत्री उत्तम महेश्वरी द्वारा उन्हें माला, दुपट्टा और संगठन का प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही प्रदेश टीम द्वारा नियुक्त जोधपुर जिलामहामंत्री उत्तम महेश्वरी का भी जिलाध्यक्ष द्वारा माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उत्तम महेश्वरी और ओमप्रकाश सोनी ने भी राष्ट्रीयध्यक्ष चक्ररपानी महाराज व प्रदेश टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी से इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button