सक्षम और दिव्यांग सेवा संस्थान की पहल: दिव्यांगजन चेतना रथ यात्रा सोजत सिटी से रवाना

सोजत । दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के महाअभियान का शंखनाद सोमवार को सोजत सिटी में हुआ। सक्षम सेवा केंद्र सोजत और दिव्यांग सेवा संस्थान पाली के संयुक्त तत्वावधान में ‘सक्षम दिव्यांगजन चेतना रथ यात्रा’ का भव्य शुभारंभ राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा भवन से हुआ।

यह रथ यात्रा अगले 40 दिनों तक पाली जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और ढाणी तक पहुंचेगी, जहाँ दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता फैलाने, उनके सर्वेक्षण और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।

 मुख्य समारोह की झलकियाँ

कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह अनोप सिंह लखावत ने की। मुख्य अतिथि विधायक शोभा चौहान और विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुंम, सक्षम प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा, संतों में आत्मानन्द जी महाराज व अर्जुन दास जी महाराज मंच पर मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि शोभा चौहान ने सक्षम संगठन के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सक्षम दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

सक्षम के झालाराम देवासी ने यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य हर जरूरतमंद दिव्यांग तक पहुंचना है।

प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह यात्रा जोधपुर प्रांत में सक्षम के बड़े कार्यक्रमों की नींव रखेगी। उन्होंने 20 नवंबर को जयपुर में होने वाले आभार अभिनंदन कार्यक्रम की जानकारी दी, जहाँ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उपस्थित रहेंगी और प्रांत के लिए बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुंम ने दिव्यांगों के लिए हमेशा सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

150 से अधिक दिव्यांगों की भागीदारी

शुभारंभ अवसर पर करीब 150 दिव्यांग जनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विधायक शोभा चौहान ने हरी झंडी दीखाकर यात्रा को रवाना किया।

आज की यात्रा रामासनी बाला, खरिया नींव, और मेव से होते हुए देर रात रेपडावास में विश्राम करेगी। सक्षम अध्यक्ष मनोहर जोशी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सक्षम के जिला सचिव पंकज सेन, एसपी सर और श्रवण उपाध्याय ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button