भारतीय रेलवे ने तीन महिला क्रिकेट विश्व कप चैंपियनों को ओएसडी (खेल) के पद पर पदोन्नत किया
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने 2025 आईसीसी महिला विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन प्रमुख महिला खिलाड़ियों — प्रतीका रावल, स्नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर — को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्रदान करते हुए ओएसडी (खेल), ग्रुप ‘बी’ राजपत्रित पद पर पदोन्नत किया है।
यह पदोन्नति खिलाड़ियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-8, वित्तीय सुरक्षा, तथा रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (RSPB) के तहत प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ प्रदान करेगी।
हाल ही में तीनों खिलाड़ियों को केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल भवन में सम्मानित भी किया गया था।
प्रतीका रावल — पूर्व पद: वरिष्ठ लिपिक, उत्तर रेलवे
भारत की सलामी बल्लेबाज़, विश्व कप अभियान में उल्लेखनीय योगदान।
रेणुका सिंह ठाकुर — पूर्व पद: कनिष्ठ लिपिक, उत्तर रेलवे
दाएं हाथ की मध्यम-तेज गेंदबाज़, कई मैचों में निर्णायक स्पेल।
स्नेह राणा — पूर्व पद: कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC), उत्तर रेलवे
ऑलराउंडर, बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन।
भारतीय रेलवे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की अपनी परंपरा को और सशक्त करते हुए इन खिलाड़ियों को सम्मानित और सशक्त कर रहा है।