मुस्लिम धोबी समाज एकता वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह
जोधपुर। मुस्लिम धोबी समाज एकता वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर के तत्वावधान में रविवार, 12 अप्रैल को कबीर नगर बिजलीघर के पास कायलाना चौराहा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के सचिव यासीन खान ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।
इस शिविर में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक कुल 51 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुस्लिम धोबी समाज एकता वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर ने इस अवसर पर संदेश दिया गया कि – “मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगों में बहने का, यह लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का…” रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं का आयोजकों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।
इस नेक कार्य में उम्मेद हॉस्पिटल की टीम के डॉ. आशीष, ताज मोहम्मद, नवीन कच्छावाह, बाबू राम, यूनुस खान, सूरज सेन, अमित और अब्दुल वहीद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में एकता वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर के पदाधिकारी—अब्दुल मजीद (अध्यक्ष), मोहम्मद हुसैन (उपाध्यक्ष), यासीन खान (सचिव), खलील अहमद (कोषाध्यक्ष), रशीद मोहम्मद, शौकत अली, हारून, अजीज, असलम, खलील भाकर, मुन्ना, अयूब, इकबाल, सद्दाम हुसैन, इंसाफ अली मास्टर, राजू खान पेंटर सहित क्षेत्रवासियों ने सक्रिय योगदान दिया। एकता कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल मजीद ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।