सोजत से हज यात्रा पर रवाना होने वाले यात्रियों का सम्मान, समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत से पवित्र हज यात्रा पर मक्का-मदीना रवाना होने वाले यात्रियों के सम्मान में देशवाली सिपाही समाजबंधुओं की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित देशवाली सिपाही समाज करबला में आयोजित हुआ।
समारोह में हज यात्रा पर जा रहे हाजी इकबाल छिपा एवं हाजी अब्दुल रज्जाक कुरेशी का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने दोनों यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए हज सफर की कामयाबी, सलामती और कुबूलियत के लिए दुआएं कीं।
इस अवसर पर मुस्लिम औकाफ कमेटी सदर इंसाफ खान, हाजी मोहम्मद रफीक, हाजी मोहम्मद बसीर, हाफिज खान, अंसार खान, आदम खान, देशवाली सिपाही समाज सदर शहजाद टेलर,कायूम खान, सलीम खान, कैशियर हारून पठान, नेनु खान, फरीद खान, शकूर खान, यूसुफ पठान, शरीफ खान, रिजवान खान (भूर जी), मोहम्मद साजिद, सिकंदर खान, हारून मुगल, फिरोज खान, आरिफ खान, अलताफ खान, मोहसिन अली, सद्दाम मुगल, रिजवान खान, साकिर खान, सरफराज खान, जाविद खान सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए हज यात्रियों को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं।