सोजत रोड में नव संवत्सर पर्व धूमधाम से मनाया, वरिष्ठजनों ने दी शुभकामनाएं
सोजत रोड। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड के तत्वावधान में सनातन नववर्ष नव संवत्सर 2083 का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के मुख्य बाजार स्थित चौराहे पर किया गया, जहां सुबह 8:30 बजे से ही वरिष्ठजन एकत्रित होने लगे।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य दाऊदयाल व्यास द्वारा स्वास्ति वाचन से हुई। इस दौरान उन्होंने एक कमठा मजदूर के माथे पर तिलक लगाकर उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उपाध्यक्ष डॉ वासुदेव सांखला ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के वैज्ञानिक महत्व की जानकारी उपस्थित लोगों के साथ साझा की।
वरिष्ठजनों ने बाजार में आने-जाने वाले नागरिकों और माता-बहनों को तिलक-मौली से श्रृंगारित कर तुलसी, मिश्री एवं गुड़-धाणा खिलाते हुए नव संवत्सर के शुभारंभ, नवरात्रि स्थापना, अयोध्या में श्रीराम यंत्र स्थापना तथा राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश लड्ढा, सचिव अशोक जांगला, सह सचिव हेमाराम सोलंकी, महेन्द्र नाथ, अशोक लाल त्रिवेदी, नाथूसिंह राठौड़, महिपाल सिंह राठौड़, रतनलाल मेवाड़ा, भोलाराम नायक, नेमीचंद पावेचा, जय नारायण गहलोत, जयसिंह सांखला, मनोज त्रिवेदी, शिवलाल दाधीच, दलपत सिंह एवं गजेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।