सोजत सिटी में HP व कोनिका मिनोल्टा प्रिंटिंग मशीनों की भव्य एग्जीबिशन
फोटोग्राफरों व ऑफसेट प्रिंटिंग व्यवसायियों ने देखे आधुनिक तकनीक के लाइव डेमो
सोजत सिटी।
सोजत सिटी मोड़ स्थित भट्टा होटल अमित इन में गुरुवार को HP एवं कोनिका मिनोल्टा की अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनों की भव्य एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सोजत क्षेत्र के फोटोग्राफरों एवं ऑफसेट प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीक से रूबरू हुए।
एग्जीबिशन के दौरान फोटोग्राफी एवं प्रिंटिंग से संबंधित आधुनिक मशीनों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से HP DesignJet T850, Excel 2800, Z624 सहित कलर व मोनो FMP फ्लैट-बेड स्लॉटर प्रिंटर का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर उपस्थित फोटोग्राफरों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इन आधुनिक मशीनों की सहायता से कम समय में उच्च गुणवत्ता की प्रिंटिंग संभव है, जिससे फोटो स्टूडियो एवं डिजिटल प्रिंटिंग व्यवसाय को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम का आयोजन लोकेंद्र शेखावत (डीलर, अभिनय डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड), दयानंद कुमावत (HP प्लॉटर एवं कोनिका मिनोल्टा) तथा रोहन सोनी (सेल्स मैनेजर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर सोजत सिटी फोटो संगठन के संरक्षक विनोद राय, पूर्व अध्यक्ष राकेश भटनागर, दिनेश माली, भरत जांगिड़, दिलीप चावला, नारायण लाल, ओम प्रकाश, राजू भाई (राजदीप प्रिंटर), परेश लोढ़ा, जितेंद्र गहलोत, ताराचंद, हाजी मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।