कायमखानी क्रिकेट सीज़न–2 में रोमांच चरम पर सेमीफ़ाइनल से फ़ाइनल में प्रवेश की जंग तेज
जोधपुर। कायमखानी क्रिकेट सीज़न–2 में मुकाबले दिन-प्रतिदिन रोमांचक होते जा रहे हैं। टूर्नामेंट में दर्शकों को ज़बरदस्त और रोमांच से भरपूर क्रिकेट देखने को मिल रहा है। आज टूर्नामेंट में दो क्वार्टर फ़ाइनल और एक सेमीफ़ाइनल मैच खेले गए।
टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए इमरान खान ने बताया कि पहला क्वार्टर फ़ाइनल मैच एम के क्लब और रॉयल कायम क्लब के बीच खेला गया, जिसमें एम के क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरा क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबला लिबर्टी क्लब और कायमखानी बंबा के बीच खेला गया। इस मैच में सोहेल खान ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए तीन शानदार छक्के लगाए और टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ लिबर्टी क्लब ने कायमखानी बंबा को हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।
तीसरा मुकाबला सेमीफ़ाइनल के रूप में कायमखानी स्पार्टन और बी जे एस स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद बी जे एस स्पोर्ट्स ने जीत हासिल करते हुए कायमखानी स्पार्टन को पराजित किया और फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की।
टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।