जोधपुर में ‘ऑल-न्यू रेनॉल्ट डस्टर’ का भव्य लॉन्च
निर्मल गहलोत रहे मुख्य अतिथि
जोधपुर। फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रेनो इंडिया ने आज जोधपुर में अपनी बहुप्रतीक्षित नई रेनो डस्टर को लॉन्च करने की घोषणा की। इस खास अवसर पर उत्कर्ष के संस्थापक निर्मल गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नई गाड़ी का अनावरण किया।
कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ रेनो इंडिया के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें यहाँ के प्रबंधक शिवचरण शर्मा, प्रशांत अवस्थी और मनीष अवस्थी प्रमुखता से शामिल हुए। इनके साथ ही एएसएम (ASM) अमित भैया ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नई डस्टर पांच ट्रिम्स में आती है: ऑथेन्टिक, इवोल्यशन, टेकनो, टेकनो प्लस और आइकोनिक। इसके खास फीचर्स में शामिल हैं फुल एलईडी लाइटिंग, ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया विद गूगल बिल्ट-इन पैनोरमिक सनरूफ एवं इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, ेंटीलेटेड फ्रंट सीटैं, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 17 ADAS फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा।
सुरक्षा में भी अव्वल: वाहन में ADAS तकनीक के 17 एडवांस फीचर्स, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित बनाते हैं।
दमदार इंजन और परफॉरमेंस: नई डस्टर में Turbo TCe 160 इंजन दिया गया है, जो 163 पीएस पावर और 280 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट क्लच डीसीटी ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी IDIADA द्वारा प्रमाणित इसकी राइड, हैंडलिंग, स्टीयरिंग और ब्रेकिंग परफॉरमेंस भारतीय सड़कों पर स्थिर और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करती है।
कीमत और उपलब्धता: कंपनी ने नई डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹18.49 लाख तक जाती है। जोधपुर में ऑन-रोड कीमतें आरटीओ और इंश्योरेंस के अनुसार तय होंगी।