आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) जोधपुर का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शनः

 8 छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनः प्रियांशु गुप्ता बने टॉपर (99.85 परसेंटाइल)

लगातार बेहतर प्रदर्शन और अनुशासित तैयारी से मिली सफलता

जोधपुर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जोधपुर के छात्रों ने JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत शैक्षणिक तैयारी और निरंतरता को एक बार फिर साबित किया है। JEE Main 2026 (सेशन 2) में आकाश इंस्टिट्यूट, जोधपुर के छात्रों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किए। प्रियांशु गुप्ता ने 99.85 परसेंटाइल के साथ जोधपुर में टॉप किया।

प्रियांशु गुप्ता के अलावा अन्य प्रमुख छात्रों में आर्या सुराणा ने 99.61 परसेंटाइल, रजत दुबे ने 99.53 परसेंटाइल, विशात मेवाडा ने 99.51 परसेंटाइल, प्रिंसी सोनी ने 99.39 परसेंटाइल, दर्शन धनाड़िया और प्रशांत ने 99.33-99.33 परसेंटाइल तथा माधव पराशर ने 99.21 परसेंटाइल हासिल किए। इसके साथ ही अन्य कई छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, जोधपुर के 8 छात्रों ने JEE Main 2026 (सेशन 2) में शानदार प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर AESI, के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा, “देशभर में हमारे छात्रों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और आकाश के मजबूत लर्निंग सिस्टम को दर्शाता है। संरचित शैक्षणिक कार्यक्रमों और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने में मदद की है। हम सभी छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय-समय पर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन को दिया। इन सभी ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। एक सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों और नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button