पाल रोड आदिनाथ नगर में चल जैन मंदिर की प्रतिष्ठा 3 मई को, तैयारियां जोरों पर

जोधपुर। पाल रोड स्थित आदिनाथ नगर में निर्माणाधीन चल जैन मंदिर की प्रतिष्ठा 3 मई को आयोजित की जाएगी। यह प्रतिष्ठा महोत्सव जैनाचार्य जयानंदसूरीश्वर के सानिध्य में संपन्न होगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

जैन संघ के प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि आदिनाथ नगर में बन रहे इस चल मंदिर का उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को नियमित रूप से दर्शन, वंदन और पूजन का लाभ प्रदान करना है। इस मंदिर के निर्माण में मुंबई के प्रेरणास्रोत भाईश्री के मार्गदर्शन तथा श्रावक प्यारेलाल हिरण, गौतम सिंघवी, बाबूलाल बोहरा सहित क्षेत्रीय श्रावक-श्राविकाओं का विशेष योगदान रहा है।

मंदिर प्रतिष्ठा के संदर्भ में जैनाचार्य जयानंदसूरीश्वर से विस्तृत चर्चा के बाद क्षेत्रवासियों के उत्साह को देखते हुए 3 मई का शुभ मुहूर्त तय किया गया, जिससे भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इसी क्रम में गणिवर्य जयकिर्तिविजय ने मंदिर स्थल का अवलोकन किया। उनके आगमन पर पाल रोड, शंकर नगर, पिपली चौराहा से ढोल-थाली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई और ‘गुरुजी अमारो आर्तिनाथ’ जैसे जयघोषों के बीच उनका स्वागत किया गया। मंदिर स्थल पर अक्षत व गहुली से पारंपरिक वधावणा कर अभिनंदन किया गया।

गणिवर्य जयकिर्तिविजय ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीर्थंकरों ने चतुर्विध संघ की स्थापना कर समाज को धर्म मार्ग पर अग्रसर किया है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रभु की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा कर दर्शन, पूजन और वंदन के माध्यम से पुण्य अर्जित करें।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मूलनायक वासुपूज्य स्वामी, आदिनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान सहित प्राचीन प्रतिमाओं की चल प्रतिष्ठा कर आदिनाथ नगर के साथ कुलदीप विहार, शंकर नगर, जानकी नगर, श्याम नगर, हरि नगर, रूपनगर, अरिहंत नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को धार्मिक लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर क्षेत्र में शीघ्र प्रतिमा प्रतिष्ठा के लिए अपनी अनुमोदना व्यक्त की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button