अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

सेवा भारती समाचार 

नई दिल्ली: बॉलीवुड से बहुत ही चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार  अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हाल ही में सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी अपने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया था कि दिशा की मौत कोई साजिश थी या फिर आत्महत्या। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दिशा  के निधन पर शोक जताते हुए लिखा था, “यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।” पाया है। वहीं अभिनेता के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button