जाड़न ओम आश्रम में भव्य समारोह, अवतार पुरी महाराज बने महामंडलेश्वर

सोजत ।सोजत के समीपवर्ती जाड़न ग्राम स्थित ओम आश्रम में रविवार को भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में संत-महात्माओं की उपस्थिति में अवतार पुरी महाराज को विधिवत रूप से महामंडलेश्वर पद पर सुशोभित किया गया। संतों ने चादर ओढ़ाकर उनका पट्टाभिषेक किया।

इस अवसर पर देश-विदेश से आए संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवपदस्थ महामंडलेश्वर अवतार पुरी महाराज ने इसे गुरु कृपा और संत समाज का आशीर्वाद बताते हुए सभी संतों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आत्मानंद पुरी महाराज ने किया।

समारोह में महामंडलेश्वर महेश्वर नंद पुरी, आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विवेकानंद भारती, अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विश्व आत्मानंद महाराज, स्वामी रविंद्र पुरी, ज्ञानेश्वर पुरी, साध्वी संविदानंद सरस्वती, चेतन गिरी महाराज, साध्वी गायत्री गिरी, स्वामी डूंगर गिरी, महंत विश्वंभर गिरी, किशन गिरी, महेंद्र स्वामी, पूजा आनंद महाराज, महंत कैलाशपुरी जयपुर, स्वामी अभयदास, साध्वी आस्था पुरी सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे।

इस दौरान आचार्य विशाखा नंद भारती ने अपने आशीर्वचन में अवतार पुरी महाराज को बधाई देते हुए महंत राजेंद्र पुरी महाराज को भी शीघ्र महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा की।

समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, डीएसपी रतनाराम देवासी, सोजत सीआई देवेंद्र सिंह, मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव, सोजत रोड थानाधिकारी कमला लौहार, शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल बिश्नोई, जाड़न पुलिस चौकी इंचार्ज रामनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

ओम आश्रम परिसर में आयोजित यह समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button