कलक्टर ने कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए

सेवा भारती समाचार

पाली। जिला कलक्टर अंश दीप ने बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय स्थिति विभाग की सभी शाखाओं एवं परिसर के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कलक्टर कार्यालय के न्यायिक, चुनाव, राजस्व लेखा, राजस्व, सामान्य, राहत, विकास शाखा, जिला पुल, संस्थापन शाखा का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जानकारी ली एवं प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कलक्टर परिसर में स्थिति यूआईटी, एसडीएम, तहसील, एडीएम सीलिंग, महिला बाल विकास, साक्षरता, मुख्य आयोजना, भू-अभिलेख, रसद, सूचना एवं जनसम्पर्क, एनआईसी, रेकर्ड आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रणाली व स्टाॅफ के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रेकर्ड शाखा में रेकर्ड का निरीक्षण कर स्टेलमेंट के संबंध में जानकारी ली एवं अलग अलग संवत के रेकर्ड को निकलवाकर उसका निरीक्षण किया। जिला कलक्टर के साथ अतिरिक्त निजी सचिव ईश्वरचन्द पारीक, कार्यालय अधीक्षक हेदर खान ने भी कार्यालयों की स्थिति के बारे में जानकारी से अवगत कराया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button