शादी का झांसा देकर देह शोषण करने का आरोप
क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। महामंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक के खिलाफ देह शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता का पुलिस ने आज सुबह मेडिकल करवाने के साथ तफ्तीश आरंभ की है। महिला की अपने पति से तलाक की कार्रवाई चल रही है।
महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि एक महिला की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इस महिला का आरोप है कि रमेश नामक शख्स उसको शादी का झांसा देकर पिछले काफी समय से देहशोषण कर रहा है। उसकी अपने पति से अनबन चल रही है और तलाक की कार्रवाई भी चल रही है। इस बीच वह युवक के संपर्क में आई। तब युवक ने सहानुभूति जताते हुए जाल में फ ांस लिया और दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देता रहा। थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है। अनुसंधान जारी है। पीडि़ता के बयान लिए जा रहे है।