डॉ. नगेंद्र शर्मा और डॉ. पद्मजा का सम्मान

जोधपुर। गुरु तेग बहादुर के 400वें वर्ष प्रकाश पर्व पर गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर संस्थान केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमित जोधपुर के पदाधिकारियों ने डॉ. नगेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. पद्मजा शर्मा को प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि डॉ. नगेंद्र शर्मा ना केवल मिर्गी रोगियों की निशुल्क सेवा करते हैं बल्कि वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क सेवा पिछले 10 वर्षों से लगातार कर रहे हैं। वे सभी वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं। कोरोनाकाल में भी टेलीमेडिसिन द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों के परिवारों का मार्ग दर्शन करते रहे और बीमारजनों को अपनी निशुल्क सेवा जारी रखी। संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि डॉ. पद्मजा शर्मा ने हिंदी साहित्य में एक बड़ा आयाम छुआ है। उनका नारी के प्रति जागरूकता का लेखन समाज में नारियों में एक नई सोच और चेतना पैदा करता है। डॉ. पद्मजा ने अपनी कविताओं और लघु कथाओं में नारी के सम्मान और सामाजिक चेतना के मुद्दों को उठाकर नारी चेतना की अलख जगाने का प्रयास किया है। उनकी सेवाएं समय समय पर संस्थान को मिलती रहती हैं। डा नगेंद्र शर्मा ने संस्थान के सभी पधाधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं संस्थान के लिए जारी रहेंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button