भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष कल जोधपुर आएंगे
जोधपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा 23 जुलाई को एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे।
शर्मा के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारी हेतु युवा मोर्चा जोधपुर शहर के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय सरदारपुरा में जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण धनाडिया, जिला महामंत्री अरविंद पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मोहित ओझा, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, विजय सिंह भाटी, पार्षद धीरज चौहान, वैभव पुरोहित, आदित्य शर्मा, संदीप हर्ष, युगल सोनी, नागेंद्र सिंह शेखावत, पंकज मेहरा, हिमाशु कच्छवाहा उपस्थित रहे।