अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन का मेगा सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन (आईबीएफ) की महिला इकाई के द्वारा आयोजित मेगा सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । फेडरेशन की संभागीय अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजिका डिंपल गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत एवं जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ तथा पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम का संचालन पूजा राजपुरोहित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में राधा कृष्ण की मनोहर झांकी की प्रस्तुति और मोर नृत्य, राधा कृष्ण रस तथा फूलों की होली आकर्षण के प्रमुख केंद्र रहे। जिलाध्यक्ष (महिला ईकाई ) गायत्री उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। डॉ. पूजा शर्मा आई.बी.एफ. सावन क्वीन चुनी गई, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोनिका शर्मा को दिया गया, इसके अलावा महिलाओं के लिए रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजित करके पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में सारस्वत समाज के अध्यक्ष आर.के.ओझा, लाल बूंद जिंदगी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एचपी गोड, पारीक हितकारिणी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार व्यास, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, फाउंडेशन के पदाधिकारी श्रवण त्रिवेदी,अरविंद चोटिया, आशु लाल जोशी, भंवर लाल पालीवाल, प्रोफेसर सुशील सारस्वत, प्रोफेसर श्वेता झा, नीलम भारद्वाज एडवोकेट, नरेन्द्र पारीक, , नरेश पुरोहित, गौरव निम्बावत एडवोकेट, मनीष आचार्य, भूपेंद्र पारीक कौशल गौतम एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव सारस्वत एडवोकेट, पवन ओझा, रवि तिवाड़ी, विकाश ओझा, मधु शर्मा एवं शालिनी शर्मा इत्यादि शरीक हुए।