आचार्य चिदानंद सूरीश्वर जी म.सा. का 67वां जन्मोत्सव का आयोजन 12 अक्टूम्बर 2026 सोमवार को

मुख्य अतिथि पंजाब के महामहिम राज्यपाल माननीय गुलाबचंद जी कटारिया होंगे

जोधपुर। पंजाब केसरी आचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरीश्वर जी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत, पद्मश्री सम्मानित आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. के ज्येष्ठ शिष्य, मरुधर मार्तंड, गोड़वाड़ केसरी, तत्वचिंतक आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वर जी म.सा. का 67वां जन्मोत्सव 12 अक्टूबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया कि इस भव्य समारोह का आयोजन मारवाड़ जैन श्री संघ एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति–2026 के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर (महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, जोधपुर) में प्रात 9.00 बजे आयोजित किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
उपाध्यक्ष महावीर कास्टिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री गुलाबचंद जी कटारिया होंगे। कार्यक्रम में जोधपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रसन्नचंद जी मेहता का जैन समाज द्वारा विशेष अभिनंदन किया जाएगा।
महामंत्री श्री राजेन्द्र जी सालेचाने बताया कार्यक्रम में जोधपुर विधायक श्री अतुल जी भंसाली, JITO एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन श्री प्रदीप जी राठौड़, नाकोड़ा जैन तीर्थ अध्यक्ष श्री रमेशकुमार जी मुथा, पाली नगर निगम महापौर श्रीमती नमिता जी बुबकिया तथा बाड़मेर नगर परिषद सभापति श्री गौतमकुमार जी संघवी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समिति संयोजक उत्तमचंद जी सालेचा ने बताया समारोह में प्रसिद्ध संगीत स्वर भूषण श्रेयांश संघवी (नागौर) द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा तथा मंच संचालन ओम आचार्य (फालना) द्वारा किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी मुकेश नाहर ने बताया कि अध्यक्ष गौतमचन्द सालेचा, उपाध्यक्ष महावीर कांटिया, महामंत्री राजेन्द्र सालेचा, संयोजक उत्तमचंद सालेचा, मांगीलाल बाफना, धनपाल मेहता, राकेश चोपड़ा, चन्दन बागरेचा, टीकम चंद बागरेचा सहित सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है | कार्यक्रम को लेकर मारवाड़ जैन श्री संघ, चातुर्मास व्यवस्था समिति 2026 के साथ जोधपुर सकल जैन समाज की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं ने समस्त गुरुभक्तों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button