अस्वस्थ 102 वर्षीय पंकूबाई ने किया मतदान

हॉस्पिटल से सीधे मतदान केंद्र लेकर आए परिजन

सिरोही, वाडेली, जयंती लाल da। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर पंचायत समिति सिरोही के निर्वाचन क्षेत्र बूथ क्रमांक 66 वाडेली पर मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साह देखा गया, लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिए सिरोही हॉस्पिटल में उपचार ले रही पंकूबाई ओटाराम पुरोहित ने स्वास्थ्य अनुकूल नहीं होने के बावजूद अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर गांव की सरकार चुनने के लिए अपना मतदान किया। इस मौके पर उनके सुपुत्र रणछोड़ पुरोहित, आनंदपालसिंह डिक्शा, लोकेश खंडेलवाल एवं परिजन आदि उनके साथ थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button