रोटरी क्लब सिरोही की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन

राजीव चौरसिया बने अध्यक्ष एवं चंद्रकांत खंडेलवाल सचिव नियुक्त

सिरोही। सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्यरत रोटरी क्लब सिरोही की आयोजित बैठक में क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैठक में रोटरी क्लब (डिस्ट्रीक 3055) सिरोही के राजीव चौरसिया को अध्यक्ष एवं चंद्रकांत खंडेलवाल को सचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए क्लब के आगामी कार्यकाल में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया। बैठक में आगामी वर्ष के लिए जनसेवा, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने रोटरी के मूल मंत्र स्वयं से ऊपर सेवा को आत्मसात करते हुए समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि रोटरी क्लब समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सक्षम लोगों को एक साथ जोड़कर सेवा को व्यक्तिगत प्रयास से आगे बढ़ाकर संस्थागत और स्थायी जनकल्याण का स्वरूप देता है। साथ ही इस मौके पर चंद्रकांत खंडेलवाल ने रोटरी क्लब के कार्यों को बेमिसाल बताते हुए कहा ये क्लब सामाजिक सेवा, जनकल्याण और मानवता की सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक प्रतिष्ठित सेवा संगठन है। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार रावल, विजय जैन, सिरिस हरन, जितेंद्र कुमार एरन, रविंद्र डांगा, किशन प्रजापत, मुकेश सोनी, प्रकाश प्रजापत, मनोज जैन, अंजय शाह, महेंद्र प्रजापत, ओमप्रकाश खंडेलवाल एवं जय सोनी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन आपसी सौहार्द, संगठन की एकजुटता एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button