भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने दीपावली पर बांटी खुशियां, 80 बालिकाओं को वितरित की फैंसी ड्रेस

सोजत। दीपावली के पर्व पर जरूरतमंद बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल करते हुए भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की करीब 80 छात्राओं को फैंसी ड्रेस भेंट की। शनिवार को महेंद्र राठौड़ अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और बालिकाओं को निशुल्क वस्त्र वितरित किए। नए कपड़े पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिसर में दीपावली की खुशियां साझा करने का यह आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने कहा कि त्योहारों की खुशियां सभी के साथ साझा करने से उनका आनंद बढ़ जाता है। बालिकाओं को दीपावली पर उपहार स्वरूप वस्त्र भेंट किए गए, ताकि वे भी पर्व को उत्साह के साथ मना सकें।

गौरतलब है कि महेंद्र राठौड़ पूर्व में भी विद्यालय में बालिकाओं की सुविधा के लिए ट्यूबवेल की व्यवस्था करवा चुके हैं। इससे विद्यालय में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग मिला था।

कार्यक्रम में टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्य गौ पुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, सुनील टाक, जीतू महाराज, रमेश मेवाड़ा, दिनेश आसेरी, मोहित मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, प्रशांत मेहता, रामदेव भाटी, नेमीचंद फौजी, मनीष मालवीया, प्रकाश पंवार, जिगर पंवार एवं महेंद्र सिंह राव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वहीं संस्था प्रधान प्रतिभा कुल्हाड़ी, मंजू चौधरी, भावना चारण, गुड़िया, मथुरा चौधरी एवं खुशबू सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह एवं उनकी टीम का आभार जताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button