रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह गुरुवार को आएंगे जोधपुर
- रातानाडा चौराहे पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण समारोह में करेंगे शिरकत
जोधपुर। भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह गुरुवार, 14 मई को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से मेड़ता हेलीपेड, जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार रक्षा मंत्री दोपहर 2.35 बजे मेड़ता हेलीपेड से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे रातानाडा चौराहा पहुंचकर दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक आयोजित समारोह में भाग लेंगे, जहां वे पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम उपरांत रक्षा मंत्री दोपहर 3.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा शाम 4 बजे बेंगलुरु, कर्नाटक के लिए प्रस्थान करेंगे।