मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 13 व 14 मई को रहेंगे जोधपुर प्रवास पर

-पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय श्री भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह में करेंगे शिरकत

जोधपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार, 13 मई को सांय 4.25 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सांय 4.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड, पंसेरी जसवंतपुरा, जिला जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार, 14 मई को दोपहर 2.30 बजे डांगावास (मेड़ता) से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.45 बजे रातानाडा चौराहा पहुंचकर दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक आयोजित पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय श्री भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री महोदय दोपहर 3.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 4.10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button