वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा द्वारा मण्डोर रोड़ स्थित अनुबंध वृद्धाश्रम की विजिट कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिकों के विधि प्रदत्त अधिकारों के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कोविड-19 अभियान के तहत वैक्सीनेशन करवाने व कोरोना महामारी व ब्लैक फंगस से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता प्रदान की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button