खाद्य सामग्री के 50 से अधिक पैकेट वितरित
जोधपुर। हिन्दू सेवा मण्डल द्वारा अक्षय पात्र के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के 50 से अधिक पैकेट का वितरण किया गया।
हिन्दू सेवा मण्डल के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में कोविड-19 के समय चौदह तरह की सेवाएं प्रदान की गई थी जिसमें प्रतिदिन महात्मा गांधी अस्पताल, उम्मेद अस्पताल व मथुरादास माथुर अस्पताल में दो सौ-दो सौ, जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रो में 400 एवं घण्टाघर के प्रांगण में प्रतिदिन सुबह 300-300 भोजन पैकेट का वितरण किया गया। चालीस दिन चले सेवा कार्य में 60 हजार से अधिक भौजन पैकेट का वितरण किया गया। बीएलओ, एएनएम, आशा सहयोगी सहित फ्रंट लाइन वर्करों को 25 हजार एन-95 मास्क, 4500 सेनेटाइज बोटल, पीपीई किट, शव किट, मेडिकल दवाई किट, ऑक्सोमीटर, 250 से अधिक खाद्य सामग्री के पैकेट सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की गई। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से गरीब परिवार, विधवा, परित्यागता, दिव्यांग आदि जरूरतमंद परिवारों को शहर विधायक मनीषा पंवार के आतिथ्य में अक्षय पात्र के मैनेजर अशोक पटेल की मौजूदगी में 50 से अधिक खाद्य सामग्री पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मण्डल के प्रधानमंत्री कैलाश जाजू, सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, संस्कार मंत्री राकैश गौड, अर्थ मंत्री गौरीशंकर गांधी, स्वयं सेवक मंत्री ताराचंद शर्मा, नरेन्द्र गहलोत, गोविन्द सिंह राठौड, यतिन्द्र प्रजापत सहित कई लोग मौजूद थे।