सोजत में भाजपा का ‘मिशन मजबूत संगठन’, दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

सोजत ।भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मंडल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर के सानिध्य में आयोजित इस कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक विकास और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया, नमो ऐप, एआई तथा कार्य विस्तार जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी। वहीं द्वितीय दिवस में इतिहास एवं विकास, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां, उनके क्रियान्वयन, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, टिफिन बैठक और आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा हुई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने “जो सीखता है वही आगे बढ़ता है” का संदेश देते हुए व्यक्ति निर्माण को संगठन की आधारशिला बताया।

ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद को भाजपा की कार्यसंस्कृति की नींव बताते हुए इसे व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया बताया। जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने विश्वास जताया कि यह अभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित व प्रभावी बनाएगा।

कार्यशाला को जुगल किशोर निकुम, नाहर सिंह जोधा, वनिता सेठ, आनंद भाटी, दिग्विजय सिंह राठौड़, मोहन जाट, कन्हैयालाल ओझा और प्रफुल ओझा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता सुरता राम देवासी, मांगीलाल चौहान, ईश्वर सिंह नादावत, हेमलता चौधरी, पूर्णिमा सोनी और दीपिका शर्मा ने की।

कार्यशाला का संचालन हीरालाल कांठेर ने किया, जबकि सह संयोजक गुणवती मेहता और दीपक पंवार ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्याम गहलोत, नरपत राज सोलंकी और राजेंद्र किसान सहित मंडल टीम के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button