आठ स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का लोकार्पण
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी के सहयोग से जोधपुर की 25 सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोटरी पद्मिनी वॉश इन स्कूल प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में आठ स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। जालोरी गेट स्थित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में सम्पन्न समारोह में गवर्नर हरीश गौड विशेष रूप से मौजूद थे।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की अध्यक्ष सरिता लोढ़ा व सचिव डॉ. सचिव शोभा मोदी ने बताया कि तकरीबन 41 लाख रुपए से गांधी स्कूल के अलावा शहीद कालूराम जाखड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी चारणा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी सालवा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुचेटी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोकुंडा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोड़वी खुर्द, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ाकला व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतीवाड़ा में विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
क्लब की वरीष्ठ सदस्य राजश्री चौधरी व प्रीति मेहता ने बताया कि लोकार्पण समारोह में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला, सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शशि चौधरी च कार्यक्रम अधिकारी लक्षमण चौधरी, डीजीई संजय मालवीय, पीडीजी विनोद भाटिया, पीडीजी प्रियेश भंडारी, पीडीजी अनिल बेनीवाल, विष्णु गोयल, अमित सिंघवी, श्रीपति मेहता व दिनेश भार्गव उपस्थित थे। गौरतलब है कि दो चरणों में होने वाले पूरे प्रोजेक्ट पर कुल एक करोड 16 लाख रूपए व्यय होंगे। दूसरे चरण में अन्य 17 सरकारी स्कूलो में भी अगले तीन माह में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट को वैशाली सांड ने कॉर्डिनेट किया। राजश्री चौधरी ने निर्माण कार्य की देख-रेख की।