वराडा गाम में विहिप व बजरंग दल की बैठक संपन्न व नवीन कार्यकारिणी का किया गठन

सिरोही। प्रखंड के वराडा ग्राम में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की कार्यकारिणी गठित की जिसमे विहिप व बजरंग दल के जिला सह मंत्री लक्ष्मण भाई, जिला सह संयोजक हितेश रावल,मंडवारिया जिला बजरंग दल कार्यकारिणी सदस्य मनोज रावल, बजरंग दल प्रखंड सह मंत्री रतन राजगुरु, प्रखंड सह गोरक्षा प्रमुख प्रवीण पुरोहित के सानिध्य में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बजरंग दल जिला सह संयोजक हितेश रावल ने बताया कि वराडा गाव में संघ का विस्तार करना जरूरी है व जिले के अधिकांश गावो को संघ की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे वराडा बजरंग दल संयोजक अर्जुन राजपुरोहित, सह संयोजक कालूराम माली, सह संयोजक हसमुख राजपुरोहित, सुरक्षा प्रमुख मनोज पुरोहित, सह सुरक्षा प्रमुख मनोज कलावंत, विद्यार्थी प्रमुख कपिल सेन, सह विद्यार्थी प्रमुख रवी घांची , गोरक्षा प्रमुख संदीप राजपुरोहित, सह गोरक्षा प्रमुख धनंजय सोनी, शैतान सिंह देवड़ा, भरत, मनीष, हितेश व कैलाश को कार्यकारिणी में गठित किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button