सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर ईका क्लब द्वारा किया पौधारोपण
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि के अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) शिवगंज में प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी के सानिध्य में ईको क्लब द्वारा 30 गमलों में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी ने बताया कि ईको क्लब द्वारा 30 गमलो में गुलाब, छुई-मुई, ग्वारपाटा, क्रिसमस ट्री, मोर पंखी, बारहमासी सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर विद्यालय का सौंदर्यकरण किया। शिक्षक नेता एवं शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं देश की प्रथम कन्या विद्यालय की संस्थापिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर विद्यालय में वृक्षारोपण करवाकर प्रथम महिला शिक्षिका को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ छगनलाल भाटी, भंवरलाल हिंडोनिया, नितेश शर्मा, विनोद कुमार, डॉ.दिनेश कुमार, रमेश कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप बांगडा, सरोज मौर्य, आदित्य चौधरी, गुलाबचंद, मनीष शर्मा एवं कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।