पेट्रोलियम पदार्थो पर ऐक्साईज ड्यूटी घटाने को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। पेट्रोलियम पदार्थ पर एक्साईज ड्यूटी घटाने हेतु तथा जीएसटी के दायरे में लाने की मांग को लेकर शिवसेना राजस्थान द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नरतीयो की वजह से महंगाई आसमान छू रही है और किमतों में दिनो दिन हो रही बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण यात्री वाहनों तथा माल वाहनों के मालिक पेट्रोल के दाम बढ़ने से किराया भी बढाते हैं, जिसका असर आमजन पर पड़ता है एवं पेट्रोल डिजल रोजमर्रा की चीजों पर जरूरतों का असर पड़ रहा है तथा कोरोना काल की वजह से आमजन काफी परेशान है। ऐसे में पेट्रोल व डिजल घेरलु गैस खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, जिला उप प्रमुख अजीत सिंह राठौड़, नगर प्रमुख नरेन्द्रसिंह भाटी, भूपेन्द्र राजपुरोहित, पंकज मिश्रा, गणेश खंड़ेलवाल, मिटी देवी, सुका देवी, पंकुदेवी, हरीयादेवी, मगीबाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।