शिशु गृह पालना गृह की स्थापना हेतु भामाशाह आए आगे: माली
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित शिशु गृह में अनचाहे नवजात शिशुओं को रखने हेतु पालना गृह का निर्माण करवाया जाना है। पालना गृह में शिशु को रखने पर उसमें रखी इलेक्ट्रोनिक घंटी बजेगी। पालना गृह में शिशु रखने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पालना गृह के निर्माण हेतु बाल कल्याण समिति एवं सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, सिरोही ने रघु भाई माली संचालक बाबा रामदेव होटल, सिरोही को इस पुण्य कार्य को करने हेतु प्रेरित किया, जिससे उन्होंने अपने हाथ आगे बढाए तथा पालना गृह के निर्माण की सम्पूर्ण लागत वहन करने की घोषणा कर मौके का जायजा लेकर ठेकेदार को मौके पर बुलाकर वार्ता की एवं ठेकेदार को जल्द से जल्द पालना गृह निर्माण के निर्देश दिए। इस मौके पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कल्पना कुंवर राणावत, सदस्य दरजिंगराम पुरोहित, हनुमानसिंह आढा, राजेन्द्र कुमार पुरोहित सहायक निदेशक, राजाराम चौधरी परिवीक्षा अधिकारी द्वारा भामाशाह रघुभाई माली का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। भामाशाह रघु भाई माली द्वारा भविष्य में ऐसे कोई समाज सेवा के कार्य हेतु मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी सिरोही के सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार, नर्स गोविंदसिंह, असिस्टेंट (डाटा एंट्री ऑपरेटर) वसीम खान, प्रिंससिंह, सहायक कर्मचारी भानाराम, केयर टेकर रमेश कुमार, सुरक्षा प्रहरी देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।