वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण, स्नेह मिलन तथा भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री के अनुसार आपणी बेटी हौंसलों की उड़ान उन्नति का पर्याय कार्यक्रम मां शारदे की पूजा अर्चना से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद् महेंद्र कुमार मेवाड़ा, अध्यक्ष श्रीमती गंगा कलावंत जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सिरोही, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलका सिंह राव जिला कोषाधिकारी, श्रीमती अंकिता राजपुरोहित सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, भबूतमल मेघवाल सीबीईओ विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंघी उपसभापति, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पिंकी रावल पार्षद, धनपत सिंह पार्षद, श्रीमती बालिका देवी पार्षद, सम्मानीय भामाशाह अतिथि शिवशिव चौहान, प्रदेश राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एनपीपी सेवा ट्रस्ट गोपालसिंह राव का आथित्य रहा। स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन श्रीमती हीरा खत्री ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव तथा दिनेश कुमार सुथार के अनुसार कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने बालिका विद्यालय की समस्या को देखते हुए जेल रोड से बालिका विद्यालय तक 20 फुट चौड़ा रास्ता बनाने के साथ दोनों तरफ ब्लॉक लगाने की घोषणा की तथा कार्यक्रम में 10 हजार का नकद सहयोग किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाओं को शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों हेतु पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन श्रीमती इंदिरा खत्री, सुरेश कुमार शर्मा तथा विक्रमादित्य कविया ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता चव्हाण, राजेंद्र कोठारी, शीतल कुमार मारु, पर्मिला पोरवाल, सुमन कुमारी, लता किरण बंसल, महेंद्र कुमार प्रजापत, भंवरसिंह राठौड़, कल्पना चौहान, देवीलाल, जया दवे, सुश्री हेमलता रावल, रमेश कुमार मेघवाल, सोनल राठौड़, चंद्रकांता चौहान, शेफालीसिंह, गणपतराज खत्री सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।