क्लीन विलेज ग्रीन विलेज पर युवाओं का प्रशिक्षण आयोजित
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र द्वारा शिवगंज ब्लॉक में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज पर युवाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने युवाओं को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान की। शिक्षा विभाग से सहायक परियोजना समन्वयक कांतिलाल खत्री ने युवाओं के साथ स्वस्थ अभियान की जानकारी साझा करते हुए अपने किसी खास दिवस पर एक पेड़ लगाने की अपील की। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचंद गहलोत ने युवाओं को खुले में शौच ना करने एवं कचरे का सही निपटान करने के लिए प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल ने युवाओं से प्लास्टिक मुक्त भारत को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया एवं पेड़ लगाने के लिए उपजाऊ खाद बनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। राजस्थान कौशल विकास केंद्र के जिला प्रबंधक कमलेश कुमार ने मंच से सभी युवाओं को संकल्प दिलाया कि वह इस अभियान को और आगे तक बढ़ाए। कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के हीराराम माली, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लक्ष्मी एवं मंजू ने सहयोग प्रदान किया।