हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन ध्यानचंद का भव्य स्वागत
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। हॉकी सिरोही व देवनगरी स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में विश्व के महान खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक एवं अर्जुन अवॉर्ड एशियन एशियाड व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के लिए प्रतिनिधित्व करने वाले महान खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद का सिरोही की देवनगरी में प्रवेश पर हॉकी के खिलाड़ी एवं क्रिकेट एवं अन्य खिलाड़ियों खेल प्रेमियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सचिव रंजी स्मिथ ने बताया की भव्य स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्ड और भारत को विश्व कप में पाकिस्तान को अंतिम चरणों में एक गोल से भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार ध्यानचंद का खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा, उदयपुर के जिला खेल अधिकारी मोहम्मद शकील हुसैन, हॉकी सचिव उदयपुर विश्वविद्यालय के खेल विशेषज्ञ डॉक्टर कुलदीप सिंह झाला, मोहम्मद हनीफ कोटा के राष्ट्रीय खिलाड़ी धीरेंद्र सिंह खींची की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में राजेंद्र सिंह देवड़ा, सत्येन मीणा, रंजी स्मिथ, विशा राम सुथार, शैलेंद्र सिंह राठौड़, अयूब खान, अर्जुन सिंह राठौड़, शैतानसरूप मीणा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, भरत धवल, मदन रावत, घनश्याम सिंह देवड़ा, सुरेश कुमार माली, गोविंद सिंह दहिया, गोविंद सिंह देवड़ा, बलवंत सिंह सहित पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने माला साफा एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया।