जोधपुर मंडल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्तर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जोधपुर मंडल ने बीकानेर मंडल को सीधे मैच में 2-0 से हरा कर खिताब जीता। फाइनल मैच तथा पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर में आयोजित उत्तर पश्चिम रेलवे अन्तर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर मंडल व रेलवे कारखाना जोधपुर तथा रेलवे कारखाना अजमेर व आरपीएफ की सात टीमों ने भाग लिया। डबल्स फाइनल मैच में जोधपुर मंडल की टीम ने बीकानेर मंडल को दो सीधे सेट में हराया। इससे पहले एकल मुकाबले में जोधपुर मंडल के टी साई किशोर ने जोधपुर मंडल के ही सिमरदीप बग्गा को 2-1 से हराकर एकल खिताब जीता। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने विजेता तथा उपविजेता टीम के सदस्यों को बधाई दी। मंडल खेलकूद सचिव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरिज व वैगन रवि मीणा ने सभी का धन्यवाद किया तथा विजेता टीमों बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबन्धक इन्द्रजीत दिहाना, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button