बोटैनिकल सोसायटी की सांस्कृतिक गतिविधियों का आगाज

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग में सांस्कृतिक एवं सह-सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारम्भ कुलपति प्रोफेसर प्रवीण चन्द त्रिवेदी ने किया।
बोटैनिकल सोसायटी के समन्वयक प्रोफेसर ज्ञान सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया एवं सोसायटी के तहत वर्ष-पर्यन्त होने वाली अकादमिक, सांस्कृतिक एवं सह-सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कुलपति प्रोफेसर त्रिवेदी ने सोसायटी की गतिविधियों की तारीफ करते हुए छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में इसकी महती भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को हर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा में स्थान की बजाय पार्टिसिपेशन मायने रखता है। उन्होंने फूल बनकर मुस्कराना जिंदगी है कविता के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने एवं मुस्कराने की सीख दी। कार्यक्रम के पश्चात वनस्पति शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने कुलपति से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों के आग्रह पर कुलपति ने अपने जन्मदिन पर केक भी काटा। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर अशोक पुरोहित ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थी तनाव मुक्त रहता है जिससे उनका चहुंमुखी विकास होता है। सीनियर प्रोफेसर पवन कुमार कसेरा ने छात्रों को अनुसाशन में रहकर लक्ष्य साधने की सीख दी। कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षक, शोधार्थी एवं एमएससी के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रवीण गहलोत ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button