निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने पॉलिटेक्निक कॅालेज परिसर में निर्माणाधीन 36 राजकीय आवासों के कार्यो का अवलोकन किया।
संभागीय आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता शहर राजकुमार माथुर व सहायक अभियंता संतोष चौधरी व प्रेरणा माहेश्वरी को निर्माणाधीन राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर इन आवासों के पूर्ण होने पर आवश्यकतानुसार अधिकारियां व कर्मचारियों को आवंटित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जायेगी। उन्होंने इन आवासों में गुणवता पर पूर्ण ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
इन आवासों में टाइप एफ के 8 आवास निर्माणाधीन है, इन पर 550 लाख की राशि टाइप दो के 12 आवासों पर 477 लाख व टाइप तीन के 18 आवस जिन पर 525 लाख रूपये व्यय होंगे। संभागीय आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासों की कमी को देखते हुए यह आवास बनवाये जा रहे है। संभागीय आयुक्त ने सभी निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन किया व उनमें दी जा रही सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने इस परिसर में पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता राजकुमार माथुर को रेजीडेंसी रोड पर पुराने राजकीय आवासों के स्थान पर ट्रांजिस्ट हॅास्टल के निर्माण का प्लान बनाने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि अतिरिक्त राजकीय आवासों के निर्माण हो सके इसके लिए भूमि चिन्हित करावे व आवास निर्माण का प्रस्ताव तैयार करावें ताकि और आवासों का निर्माण पर पर हो सकें। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त कार्यालय आवास आवंटन प्रकोष्ठ के प्रभारी रमेश कुमार भी साथ थे।
वहीं संभागीय आयुक्त व राजसिको के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजसीको के इनलैण्ड कंटेनर डिपो का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि इनलैण्ड कंटेनर डिपो को और अधिक सुविधाजनक बनाया जावे। उन्होंने कहा कि यहा बेहतर सुविधा मिले,इसके पूरे प्रयास हो। उन्होंने कंटेनर डिपो में घूम कर व्यवस्थाएं देखी व पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अब तक निर्यात कंटेनर के बारे में पूछा। उन्होंने वेयर हाऊस का भी अवलोकन किया। उन्होंने डिपो में सडक़ निर्माण कार्य का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button