पेट्रोल व रसोई गैस की बढती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन 5 मार्च को
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बेहताशा वृद्धि करने से महंगाई की मार से आम आदमी की कमर टूट गई है। रसोई गैस के दामों में बार-बार वृद्धि करने से गृहणियों के रसोई का बजट बिगड गया है। देश में कोरोना लॉक डाऊन से चौपट हुए धंधों व आर्थिक मार से त्रस्त आम जनता को राहत देने की बजाय अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार इस सदी के सबसे बुरे दिनों के दर्शन करवा रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि करने के खिलाफ हेमलता शर्मा जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद नगर परिषद से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रदान सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी शोभा सोलंकी, कांग्रेस नेत्री गंगाबेन गरासिया, डॉ. संध्या चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव तस्लिम बानो, नरगिस कायमखानी सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगी।