शिविर में 90 लोगों की चिकित्सा जांच की
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 11 सेक्टर विकास समिति के सामुदायिक भवन में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में 90 लोग लाभान्वित हुए।
समिति के कोषाध्यक्ष बीएल सोनी व सदस्य सुधा गर्ग ने बताया कि शिविर का आयोजन राष्ट्रीय मेडिकल संगठन सेवा भारती के सौजन्य से किया गया। शिविर में शुगर, बीपी, ऑक्सीजन, फिजिशियन से संबंधित परामर्श तथा जांच पूर्ण रूप निशुल्क किया गया। परामर्श के पश्चात निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप को सफल बनाने में डॉ. अनिल विश्नोई, नरसिंह माथुर, डॉ. संजय सोलंकी, डॉ. अमित भंडारी, डॉ. सचिन जैन, डॉ. अशोक तलवार, निकिता, कन्हैयालाल, लोकेश, महावीर सोनी तथा ब्रह्मदेव का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष मोहनलाल शाह द्वारा सभी चिकित्सको तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।