मां-बच्चों को डूबने से बचाने पर बीएसएफ जवान सम्मानित

जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान एम उमाशंकर को सुरपुरा बांध में डूबते हुए मां व उसके दो बच्चों को बचाने पर बीएसएफ महानिरीक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
तमिलनाडू के कृष्णागिरी जिले के रहने वाले उमाशंकर 14 फरवरी को सुरपुरा बांध घूमने गए थे। इस दौरान एक महिला अपने दोनों बच्चों सहित सेल्फी ले रही थी। महिला का पांव फिसल गया और वह पानी में गिर गई। उसके पीछे-पीछे दो बच्चे भी पानी में गिर गए। उमाशंकर ने दूर से यह घटना देखी और तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी में छलांग गई। उन्होंने महिला व दोनों बच्चों को सकुशल पानी से बाहर निकाला। इसके बाद बांध प्रशासन की ओर से महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला व दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है। उमाशंकर की बहादुरी की स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने भी प्रशंसा की। बीएसएफ महानिरीक्षक की ओर से अब उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button