आईबीएफ ने किया पूर्व जस्टिस लोहरा का अभिनन्दन
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस पीके लोहरा को राज्य का लोकायुक्त नियुक्त करने की खबर से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर फेल गई है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन (आईबीएफ) ने लोहरा को माला व साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया। इस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर नगेंंद्र शर्मा, आईबीएफ के जिला अध्यक्ष राजेश सारस्वत, महासचिव श्रवण त्रिवेदी, प्रदेश युवाध्यक्ष राज कुमार शर्मा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ब्राह्मण समाज की तीन प्रतिभाओं पूर्व जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष, हरिप्रसाद शर्मा को राज्य कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष तथा पीके लोहरा को लोकायुक्त नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद प्रेषित किया।