भाजपा अनादरा मंडल का प्रशिक्षण शिविर का समापन
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल का प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भाजपा जिला महामंत्री जयसिंह राव के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली की अध्यक्षता में वेडेश्वर मामाजी मंदिर लुणोल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बुथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जयसिंह राव ने समाज के समक्ष चुनौतियां, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम जी चौधरी ने प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के शासनकाल की विफलताएँ, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पिथापुरा ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और विकास, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री जुझार सिंह जी ने पिछले छह सालों में हुई अंत्योदयी प्रयत्न मुद्दों पर अपने विचार रख प्रशिक्षण दिया। शिविर के समापन सत्र में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली ने शिविर में आए सभी कार्यकर्ताओं को को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी वक्ताओं का आभार प्रकट किया। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिला महामंत्री मदनसिंह थल, मंडल महामंत्री चोपाराम चौधरी, झालाराम पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह देवडा, दिनेश प्रजापत डाक, देवाराम सुथार, मंडल मंत्री दीपाराम देवासी, वेलाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूराराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डायालाल दवे, नरसा चौधरी, जिला कार्यकारणी सदस्य दोलाराम कोली, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजेंद्र कोली, मंडल कोषाध्यक्ष नाथूराम चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल राव, दीपाराम चौधरी गुलाबगंज, ललित खुत, धनराज गर्ग सिरोडी, रणछोड़ राम कोली, धनाराम कोली, नगाराम कोली आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।