जोधपुर में पहली बार एक प्लेटफार्म पर जुटे यंग एन्टरप्रन्योर
जोधपुर। स्प्री सोल्यूशन की ओर से जोधपुर में पहली बार बिजनेस संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस ब्रेकफास्ट का आयोजन किया गया। इसमें यंग एन्टरप्रन्योर ने बिजनेस में प्रगति से आमजन के विकास में सामाजिक सहभागिता निभाने पर चर्चा की।
सरस डेयरी के समक्ष स्थित वर्किंग कल्चर में तकरीबन तीन घंटे तक विभिन्न उद्योगों से जुडे युवा व्यवसायी एक मंच पर आए और अपने स्टार्ट अप को बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया। बिजनेस ब्रेकफास्ट में जनता स्वीट होम की डायरेक्टर आयुषी अग्रवाल, स्प्री सोल्यूशन की हेमलता मिश्रा व नमन ओझा के अलावा अनेक स्टार्ट अप के यंग एन्टरप्रन्योर ने पीपीटी के माध्यम से प्रजेन्टेशन दिए। चर्चा के दौरान नेटवर्किंग, ब्राडिंग की बारिकियों के अलावा लोगो को पहचानना, अपनी बात पहुंचाना, आमजन को आकर्षित करना व फंडिग में आने वाली दिक्कतों सहित विभिन्न मुद्धों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर 80 से अधिक युवा उद्यमियों ने संवाद किया। कार्यक्रम में आईसेक की टीम ने सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि बिजनेस ब्रेकफास्ट के माध्यम से बिजनेस में बढोतरी व नियमित सम्पर्कों के माध्यम से समाज को लाभान्वित करने की सोच शामिल है।