किशोरी बालिका कार्यक्रम के अंतर्गत संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। जिले के आबूरोड ब्लॉक के मदुसुदन मंदिर मुगथला में एजुकेट गर्ल्स द्वारा किशोरी बैठक का आयोजन हुआ। बालिका शिक्षा को बढ़ा देने एवं समुदाय में बालिका शिक्षा का वातावरण निर्माण के लिए संस्था एजुकेट गर्ल्स आबूरोड ब्लॉक के जनजाति क्षेत्र की किशोरियों की प्रारंभिक शिक्षा में दाखिला दिलाने के साथ साथ माध्यमिक स्तरीय शिक्षा के लिए भी प्रयासरत हैं। उसी कड़ी में किशोरी कोच मदीना बानू ने बताया कि शाला त्यागी किशोरियों के लिए शिक्षा के दूरस्थ विकल्प जैसे राजस्थान स्टेट् ऑपेन में फॉर्म भरवाकर उन किशोरियों के लिए चार माह तक शिक्षण में सहयोग के लिए संस्था ने कैम्प विधा का आयोजन समुदाय स्तरीय शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए हैं। जिले में 200 गांवों में संस्था किशोरी बालिका के लिए शिक्षण एवं जीवन कौशल वृद्धि के लिए कार्यरत हैं। उसी कड़ी में हर गांव स्तर पर किशोरियों की शिक्षा के लिए पैरवी करने के लिए किशोरी समूह बनाए गए हैं। साल भर में संकुल स्तरीय दो बैठक करके उन किशोरियों द्वारा सीखे अनुभव साँझा करवाये गये व प्रतिभाओं को आगे मंच प्रदान करना मूल उद्देश्य हैं। साथ ही संगीत,नाट्य ,लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। उन में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय आने वाली किशोरियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 10 गाँवो से किशोरियों ने उक्त बैठक में भाग लिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा किशोरियों को आगे पढ़ने के लिए हौसला अफजाई किया गया। आदिवासी अंचल की किशोरियों के लिए जीवन कौशल विकास एक महती आवश्यकता हैं ,यह जीवन जीने की कला सिखाता हैं। हमें निर्णय लेना,तार्किक चिंतन ,आत्मनिर्भरता ,आत्मविश्वास आदि कौशलो का विकास होता हैं। संस्था इन किशोरियों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रदत्त जीवन कौशल पर कार्य कर रही हैं। समय समय पर किशोरी कोच द्वारा इन किशोरियों के साथ बैठक करके समुदाय में बालिका शिक्षा का वातावरण निर्माण का काम कर रही हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button