नेताजी सुभाष चन्द्र बोस देश की आजादी के जन नायक: संयम लोढा
शिवगंज/सिरोही। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर विधायक लोढा ने सुभाषचंद्र बोस की मुर्ति पर पुष्प अर्पित कर याद किया। लोढा ने कहा कि नेताजी हमेशा आजाद भारत का सपना अपने दिल मंे रखे हुए थ,े जिसके लिए उन्होंने अपनी सिविल सर्विस तक छोड़ दी। भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सेदार बन गए और पूर्ण स्वराज के लिए जेल भी गए। सुभाषचंद्र बोस मानते थे कि भगवत गीता उनके प्रेरणा का जरिया है वे ऐसा मानते थे और राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड गए। नेताजी सुभाष चंद्र्र बोस 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके द्वारा देश की आजादी के समय दिया गया नारा जय हिंद का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया। लोढा ने कहा सुभाषचंद्र बोस ने 1944 में अत्यंत मार्मिक भाषण देते हुए कहा कि जब हमारी आजादी निश्चित है, परंतु आजादी बलिदान मांगती है आप मुझे खुन दो मैं तुम्हें आजादी दुंगा। यह देश के नौजवानों के प्राण फुकने वाला वाक्क था। भारत ही नहीं विश्व अक्षरों में अंकित हो गया। लोढा ने कहा कि महात्मा गांधी को सबसे पहले सुभाषचंद्र बोस से राष्ट्रपिता कहा था। इस मौके पर हरीश राठौड, प्रकाशराज मीना इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।
इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष वंजीगराम घांची, उपाध्यक्ष चंपा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश राठौड, युथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशराज मीना, एन.एस.यु.आई. जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह राव, पार्षद हबीब शेख, किस्तुरचंद घांची, राजेन्द्रसिंह, मालमसिंह, मंजु देवी जैन, जगवीरसिंह, नारायण परिहार, बंटी माली, महेन्द्र राठौड, मुजफ्फर बेग, नारायण सोनी, जगदीश सोनी विक्रम माली, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णपालसिंह, दीपक गर्ग, चम्पालाल त्रिरगर, शंकरलाल माली, मनोहर हिण्डोनिया, जयश्री कुमावत, महिपालसिंह राणावत, कमल चितारा, खिमचंद परारिया, नरेन्द्र भाई जैन एवं अन्य उपस्थित थे।