हरिद्वार में 2 से 8 नवंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
श्री राधे सखी सहेली मंडली जोधपुर द्वारा
जोधपुर। श्री राधे सखी सहेली मंडली जोधपुर द्वारा पवित्र कार्तिक मास के अवसर पर हरिद्वार स्थित वेद निकेतन में 2 से 8 नवंबर तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में कथावाचक सुनील महाराज जी के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
मंडली की सदस्या श्री राधे सखी रोमा मेवाड़ा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर भागवत कथा के साथ-साथ भक्ति भावना से ओतप्रोत विभिन्न झांकियों की भी प्रस्तुति होगी। कथा के प्रमुख आकर्षणों में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन विशेष रूप से किया जाएगा।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करेगा बल्कि श्रद्धालुओं के लिए परम आनंद और भक्ति का स्रोत भी बनेगा।