राउंड टेबल इंडिया के सेवा व विकास कार्य जारी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राउंड टेबल इंडिया की ओर से संभाग के स्कूलों में सेवा व विकास कार्य जारी है। इसी कड़ी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पुनायता में 60 लाख रूपए की लागत से बने सात नवीन कक्षा-कक्ष एवं दो शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। जोधपुर संभाग अध्यक्ष अनुतोष संचेती ने बताया कि राउण्ड टेबल इण्यिा स्कूली शिक्षा उन्नयन पर कार्य कर रही है उसके सेवा कार्य कोविड फेज में भी जारी हैं। अब तक जोधपुर में 8 स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 40 करोड़ रुपए किए जा चुके हैं। राउण्ड टेबल इण्डिया के एरिया चेयरमैन नन्देश संचेती ने बताया कि शिक्षा के बगैर मानव जीवन अंधकार मय है। ऐसे में सभी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। संस्था प्रधान श्रीमती प्रिया ने सभी भामाशाहो से इस विद्यालय को अपना विद्यालय समझ सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल लतीफ ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीकानेर मंडल दिलीप परिहार, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल श्यामसुन्दर सोलंकी, मृदुल सालेचा, शशांक मुंद्रा, संजय जैन, अमित कालानी, अरुण कालानी और आदित्य मूंदडा सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद थे।